अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- – जिले में सभी स्थानों पर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। उसी के चलते ग्राम मसनी में भेरुसिंह कनेश के गृह निवास पर भाजपा संगठन की बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रुप से संगठन स्तर को मजबूत बनाने के लिए कार्य योजना के विषय में मंडल एवं विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। मंडल प्रभारी राजेंद्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है तथा हमें गर्व होना चाहिए इसके चलते हम सभी कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बढ़ रहा है। की अधिक से अधिक शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाए व आगामी बैठक के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन प्रतिनिधिगण सरपंच उपस्थित हुए। बैठक में यह थे उपस्थित – बैठक में संगठन प्रभारी राजेंद्र एन पटेल मंडल अध्यक्ष मदन लड्ढा, महामंत्री मुकेश राठौड, मसनी सरपंच भेरु सिंह कनेश, मुलेश बघेल, नादमसिंह, सुरतसिंह खंडाला, राधूसिंह, मगनसिंह, भावसिंह डावर, लक्ष्मन सिंह, इकबाल खत्री, हाबु, रघुनाथसिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपथित थे। Post navigation शराब से भरा ट्रक लुटने का प्रयास विफल ; एक लुटेरा पकडाया चाचा मिया का उर्स रंग की महफिल के साथ समापन, कव्वालो ने सूफी कलाम पेश किए