खरडुबड़ी में पारा रोड पर एक डम्पर ने मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दो बैल और एक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है जब तेज गति से जा रहे डंपर ने सड़क किनारे चल रहे मवेशियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी की तीन मवेशियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस डंपर में मज़दूर सवार थे। उन्हें इस टक्कर में किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। वही डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मज़दूरों से उसके बारे में पूछताछ कर रही है जिन्हें वो मौके पर ही छोड़कर भाग गया। Post navigation विधि विधान और श्रद्धा के साथ मनी विश्वकर्मा जयंती VIDEO: इस छात्र ने उठाया है स्वच्छ भारत मिशन का बीड़ा, वीडियो में देखिए कैसा दे रहा है संदेश