पीयूष चन्देल, अलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी आगमन पर मुस्लिम समाजजन द्वारा गत रात्री को नवनियुक्त मप्र कांग्रेस कमेटी सचिव जहीर मुगल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दोरान समाजजनो ने श्री मुगल का पुष्पमालाओ तथा मुंह मिठा करवाकर आत्मीय स्वागत किया गया। ज्ञात रहे कि श्री मुगल ग्राम बोरी मे अपने एक मित्र के विवाह मे शामील हुए थे, मुस्लिम समाज के लागो को पता चला तो उन्होने एक स्वागत प्रोगाम रख दिया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस सचिव श्री मुगल ने कहा कि आपने जो मेरा सम्मान किया है, उसका में शुक्रगुजार हूं। पार्टी निर्देशानुसार प्रदेश और जिले के अंचलो में कांग्रेस को मजबूती करने की दिशा में कार्य करता रहूंगा। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस शीघ्र ही प्रदेशभर में मोर्चा खोलने जा रही है। इस अवसर पर ग्राम बोरी के इरफान दितावत अशफाक शेख, मुस्ताक पठान, हाजी सत्तार, शाहिद दितावत, माजिद खान, शाहनवाज पठान, अहमद खान, जावेद खान, आसिफ जोया, वाजिद मकरानी, आमिर कुरेशी, रफीक कादरी, अफजल दितावत, रमीज़ खान आदि उपस्थित रहे। Post navigation अलीराजपुर जिले में 28 कोरोना वायरस के मरीज मिले, ग्रामीण क्षेत्र बखतगढ़ में मिले 17 सर्वाधिक मरीज विधायक भूरिया ने बड़ागुड़ा से बड़ी हीरापुर 4 करोड़ व जोबट से थपली 11 करोड़ के मार्ग का किया भूमि पूजन