अर्पित चोपड़ा@खवासा आदिवासी समाज के हितों और उनको अपना हक दिलाने को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले मनोहर बारिया की नियुक्ति भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रचारक पद पर की गई है। बारिया वर्तमान में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के जिला सचिव, थांदला आईटी सेल प्रभारी है। मनोहर बारिया की नियुक्ति भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा द्वारा की गई है जिस पर खवासा जयस के गजेन्द्र सिंगाड, बद्री डिंडोर, बाबुलाल सिंगाड़, कलसिंह भूरिया, सुनिल डामर, तुफान डिंडोर, रमेश सिंगाड, राकेश भूरिया, सांवरा पारगी आदि जयस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। Post navigation Unlock 1 Phase 2: अब जिले में खुलेंगे धर्मस्थल-मॉल और रेस्टोरेंट; ये रहेगी अहम शर्तें 11 को सादगीपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा हज़रत ओढ़ी वाले बाबा का उर्स; भीड़ में ज़ायरीनो के आने पर रहेगी रोक …