राहुल राठौड़@जामली

 – कल शाम रायपुरिया थाना क्षेत्र के मनासिया में आज्ञात शव कुए में तैरता दिखाई दिया था। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। आज्ञात शव मिलने की सूचना मिलने के तुरन्त बाद रायपुरिया थाने से एस.आई प्रह्लादसिंह चुंडावत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुचे थे ओर शव को कुए से निकालने हेतु कार्य प्रारंभ करवाया था। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया, और शव की शिनाख्त कर ली गई।जानकारी अनुसार गांव मनासिया में कुएं में लाश की सूचना रायपुरिया पुलिस को मिली थी, पुलिस ने मौके पर बड़ी मशक्कत कर कुएं से लाश बाहर निकाली गई, उसके बाद पुलिस ने इधर-उधर पूछताछ की तो वह युवक मनास्या गांव का ही निकला मृतक का नाम सांवरिया पिता कोदा निनामा उम्र 25 वर्ष वह शनिवार के दिन से गायब था दोपहर में वह जरूर अपने घर खाना खाने आया था लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने इधर उधर पूछताछ की पुलिस ने बताया कि वह युवक दिमाग से विक्षिप्त था आज सुबह उसका पोस्टमार्टम किया और परिजनों को लाश सुपुर्द की पुलिस ने मर्ग कायम किया।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *