पियुष चन्देल अलीराजपुर …. जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी ने मध्यान्ह भोजन वितरण में लापरवाही बरतने पर दो स्वयं सहायता समूहों के अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है, कि निरीक्षण के दौरान स्कूलों में भोजन बनना नहीं पांया गया। इसमें प्रा.वि. फुलझरी फलिया आम्बुआ एवं प्राविपटेल फलिया आम्बुआ में मध्यान्ह भोजन वितरण करने वाले प्रभु स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन नहीं बनाना पाया गया। वहीं प्रा.वि. अगोनी और प्रा.वि. पुजारा फलिया आगोनी में मध्यान्ह भोजन वितरण करने वाले मां अम्बे स्वयं सहायता समूह द्वारा भी मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस पर उक्त दोनों समूहों पर अनुबंध समाप्ति की कार्रवाई के आदेश जारी किये गए है। उक्त स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने की व्यवस्था, संबंधित शाला प्रबंधन समिति को सौपीं गई है। Post navigation मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 50 हजार से 2 करोड़ तक होगी परियोजना की लागत हायर-सेकंडरी स्कूल की वॉलबाउंड्री का निर्माण हुआ शुरू