P. S. Chandel, Alirajpur अलीराजपुर के स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, दशहरा मैदान पर मध्य प्रदेश स्थापना के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के कक्षा तीसरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों (राष्ट्रीय पर्व, भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्व) पर आचार्य/ दीदियों के मार्गदर्शन में सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाए गए। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 272 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी बने। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा “क्लीन मध्य प्रदेश ग्रीन मध्य प्रदेश” की तर्ज पर विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री बलीराम बिल्लौरे द्वारा छात्र-छात्राओं को मध्य प्रदेश की स्थापना, विशेषता एवं भौगोलिक संरचना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रुप से “मध्यप्रदेश गान” द्वारा किया गया। विद्यालय की वरिष्ट दीदी श्रीमती रजनी भोगे द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी विद्यालय की साज-सज्जा प्रमुख सुश्री रूपाली राठौर द्वारा दी गई। Post navigation मानव श्रृंखला से बनाया गया म.प्र.का नक्शा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली जिम्मेदारों ने कड़ी शटर खुले छोड़े, नदिया सूखी, जलसंकट अभी से गहराया