अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ कि रिपोर्ट सोंडवा मे आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरुकता के लिए रैली का आयोजन किया गया, जिसमे बडी संख्या मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सामिल हुई । सोंडवा के खेल मैदान मे सभी कार्यकर्ता ने मिलकर म.प्र का नक्शा मानव श्रॄखंला बनाकर बनाया गया ।इसके पश्चात रैली के रुप मे सभी ने नगर भ्रमण किया ।तथा “सारे काम छोड दो सबसे पहले वोट दो” व “मतदान हमारा अधिकार है”। जैसे जनजागृति के नारे लगाकर मतदाताओं मे जागरुकता लाने की पहल कि गई। Post navigation Previous Post मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन