जितेन्द्र राठौड़ @ झकनावदा भारत के इतिहास में अखिल भारतीय सीरवी महासभा मध्य प्रदेश में पहली बार मातृशक्ति को महत्व देते हुए प्रांतीय महिला मंडल का गठन हुआ। अखिल भारतीय सीरवी महासभा मध्य प्रदेश में महिला मंडल की प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन परम आदरणीय पूजनीय धर्मगुरु माधव सिंह दीवान,परम पूज्य गुरुदेव वालीपुर सरकार , बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक परम श्रद्धेय सोह सोलंकी भाई साहब के सानिध्य में हुआ। अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष भगवान लछेटा , प्रांतीय महासचिव कांतिलाल गहलोत द्वारा जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर दुर्गा बहन पडियार का मनोनयन किया गया, जिसमें धर्मगुरु ने महिलाओं को संगठित होकर समाज उत्थान में पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समाज के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व प्रांतीय महासचिव, समस्त मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, तहसील अध्यक्ष ,तहसील महासचिव, केंद्रीय संरक्षक समिति के सदस्य , प्रत्येक गांव से चयनित प्रांतीय प्रतिनिधि महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। Post navigation समग्र शिक्षक संघब्लाक स्तरीय कार्यकारणी का किया गठन प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की क्लेम राशि डाक विभाग ने मृतक के वारिस के खाते में डाल पहुँचाया लाभ