नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने आज अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के नाम झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया से मुलाकात कर एक मांग पत्र सोंपा गया, मांग पत्र में नियुक्ति दिनांक से छठवे वेतनमान का निर्धारण, सातवें वेतनमान का निर्धारण अध्यापक संवर्ग और अन्य संवर्गों को दिए गए दिनांक से स्वीकृत कर एरियर्स लागू कर भुगतान करने, प्रदेश के 23 हजार पंचायत सचिवों को जिला संवर्ग से राज्य संवर्ग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन किये जाने सहित सात मांगो का पत्र सोंपा गया, मांगपत्र का वाचन संगठन के जिलाध्यक्ष रामसिंह बिलवाल ने किया, ज्ञापन देते समय ब्लॉक अध्यक्ष झाबुआ नटवर भाबोर, ब्लॉक अध्यक्ष राणापुर दुलेसिंह सिंगाड़, रमेश महोदिया, महेश बारिया, मंगलसिंह डामोर आदि उपस्थित थे। Post navigation कयडावद के वन विभाग की बिट में मिला अज्ञात शव; अभी तक नही हो पाई पहचान … राम मंदिर सर्मपर्ण निधि को लेकर नगर मे निकली प्रभातफेरी, कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा