झाबुआ – अलीराजपुर Live ( राजनीतिक डेस्क) मध्यप्रदेश मे शिवराज सिंह चोहान कैबीनेट का कल विस्तार होने जा रहा है झाबुआ – अलीराजपुर जिले के आम लोगों खासकर राजनीति मे रुची रखने वालों को यह रुची है कि क्या झाबुआ – अलीराजपुर जिले से कोई विधायक मंत्री पद की शपथ लेगा ! दरअसल झाबुआ जिले से वरिष्ठ विधायक & पूव॔ मंत्री निम॔ला भूरिया ओर अलीराजपुर से नागरसिंह चोहान की वरिष्ठता बनती है लेकिन राजधानी ओर बीजेपी मे हमारे उच्च स्तरीय सुत्रो के अनुसार निर्मला ओर नागरसिंह दोनों को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है । जबकि जिस तरह से कांग्रेस ओर जयस तेजी से दोनों जिलों मे बीजेपी के लिए चुनोती बन रहे है उसको देखते हुए मुख्यमंत्री को सोचना जरुर चाहिए था । निम॔ला ओर नागर सिंह मे से किसी एक को भी शपथ दिलवाना बनता था । खैर अभी तक जिन लोगों को शपथ दिलवाये जाने की चर्चा है उनमें जगदीश देवडा ; बालकृष्ण पाटीदार ( खरगोन ) ; नारायण सिंह कुशवाहा ; जालम सिंह पटेल ; रमेश मेंदोला & प्रदीप लारिया ( विचाराधीन ) । शामिल है जिन लोगों को शपथ दिलवानी है उन्हे सुबह भोपाल पहुंचने को कहा गया है । Post navigation शादी के कुछ दिन पहले घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली युवती, पुलिस जुटी जांच में 23 फरवरी से 1 मार्च तक भीलांचल के प्रसिद्ध भगोरिया पर्व में कहां-कहां रहेगी धूम, जानने के लिए क्लिक करे