झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय जामा मस्जिद से शानिवार को मुस्लिम समाज ने कम्मू खान अयाजुद्दीन कुरैशी, एहमद खान, बिसमिल्लाहबी, नाजिमजहां, अब्दुल सलाम खान नाज्जिम बानो को नातो सना ‘मैं मदीना चला में मदीना चला’ के साथ मौलाना इस्माइल बरकारी साहब ने विशेष दुआ कर रुखस्त किया। सदर कदरुद्दीन शेख, गुलाम कादर, सब्जी व्यापारी शेख मुन्ना भाई ने मुस्लिम समाज की तरफ से इनका स्वागत किया। स्वागत की इस कड़ी में पत्रकार जावेद खान, शाहिद निजामी, अशरफ पटवारी, नियाजुल हक ने उमराह पर जाने वालों से अपने देश की तरक्की अमन-चैन एवं भाई चारे की दुआ के लिए विशेष आग्रह किया। इस मौके पर डॉ अय्यूब खान, रिजवान पटवारी, वहीद खां व सैकड़ों की संख्या में समाजन उपस्थित थे। Post navigation बीएसएनएल की फिसड्डी सेवाओं से त्रस्त हुए उपभोक्ता भोंगरिया पर्व में दिखा उल्लास : मेला स्थल में तब्दीली से नहीं पहुंच सके ग्रामीण