रितेश गुप्ता, थांदला 15 अगस्त 2021 को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मदरसा मुस्तफाइया भवन पर सदर शेख कदरूद्दीन द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों ने राष्ट्रगान किया। जिसके बाद मिठाईयां बांटी गई। राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाने के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर अब्दुल समद खान, नासिर खान , लियाकत खान, जावेद खान, आरिफ खान, सिराज खान सईद भाई एवं अनेक समाज जन मौजूद रहे। वहीं अब्दुल समद खान ने राष्ट्रीय पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के लिए लाखों भारतीयों ने अपनी कुर्बानी दी जिसके पश्चात हमें आजादी मिली है, इसलिए देश की संप्रभुता एकता, अखंडता का हमें पालन करते हुए देश के लिए मर मिटने का जज्बा हम भारतीय को रखना चाहिए तभी हमारा देश मजबूत होगा। Post navigation 75वे स्वतंत्रता पर झंडा वंदन किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 15 अगस्त को महोत्सव के रूप में मनाया, 150 गांव में किया झंडा वंदन