अलीराजपुर लाइव के लिये रिजवान खान की रिपोर्ट- सोमवार को नगर के जामा मस्जिद चौक पर मदरसा नूरे मोहम्मदी व बुरहानी नौनिहाल विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 17 सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतात्माओं की शांति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर हाफिज रमीज साहब ने शहीद हुए सैनिकों के लिए दुआ मांगी एवं शहीद सैनिकों के परिवार को मुआवजा दिलाने की सरकार से गुजारिश की। Post navigation भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए, मोमबत्ती जलाकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि