झाबुआ, एजेंसीः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं पी. 1 का प्रथम प्रशिक्षण 18 एवं 19 जनवरी को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण उत्कृष्ट उमावि झाबुआ, शा.क.उ.मा.वि. रामा, शा.बा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. रानापुर, शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान के लिये नियुक्त दल के पीठासीन, अधिकारी, एवं मतदान अधिकारी 1 को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान किया गया। Post navigation राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, नए मतदाताओं को मिलेंगे पहचान पत्र कलेक्टर के कड़े आदेश: बिना अनुमति होर्डिग्स लगाने पर FIR, झूठा प्रमाण देने वाले और बंगाली डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा