जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में मददान केंद्र क्रमांक  21, 22, 23, 24 के पास  लगभग 12 केवी की का ट्रांसफार्मर हादसे को न्योता दे रहा है। यहां पर 13 मई को मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचेंगे। ऐसे में अगर हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रांसफार्म एक वर्ष पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से पोल टूट गया था। तब से एक पोल पर टिकी यह डीपी कभी भी गिर सकती है। बड़ा हादसा हो सकता है जिसका प्रभाव लगभग 2 से तीन किलो मीटर तक पड़ सकता है। लेकिन वर्तमान में इसके पास ही हाट बाजार की कपड़े व होटलों का संचालन किया जा रहा है न तो इसके आसपास बाउंड्री लगी है न कोई संकेतक। पिछले दिनों एक बकरी भी इसकी चपेट में आ गई थी। जमीन गीली होने से  वही इसके पास बस्टेशन व भीड़ भाड़ वाले स्थान भी है कई बार मौखिक रूप से अवगत कराने के बाद विभाग द्वारा सिर्फ पोल लगाए गये थे जो आज प्रचार के काम आ रहे है। 

जिम्मेदार बोले

ठेकेदार से बात हो गई है। ट्रांसफार्मर के लिए पोल भी लगा दिए है इसकी जगह स्थानांतरित करना है। चुनाव के बाद जल्द इसकी सुरक्षा व सुधार किया जायेगा। 

अंजन नरगावे, जेई ग्रामीण आलीराजपुर