जितेंद्र वाणी, नानपुर अलिराजपुर जिले के कमलेशभाई माली की सुपुत्री नानपुर गांव की नातिन ओमिका कमलेश माली ने जवाहर नवोदय विद्यालय आलीराजपुर में 87.6% अंक लाकर माली समाज एवं शहर का नाम रोशन किया है। उनके मामा हेमराज माली नानपुर ने बताया कि ठेलागाड़ी पर जीजाश्री ने सब्जी की दुकान लगाकर बच्ची को पढ़ाया-लिखाया। उन्होंने बताया ओमिका ने 10 वीं (HS ) में भी 93.5% अंक लाकर प्रथम स्थान बनाया था। इस उपलब्धि को लेकर अलिराजपुर माली समाज मे खुशी की लहर है। आलीराजपुर माली समाज के अध्यक्ष रतनलाल माली समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम माली, नानपुर समाज के अध्यक्ष गजानंद माली सहित सभी समाज जनों ने बधाई देकर बच्ची के उज्वल भविष्य की कामना की है। Post navigation मतदान केंद्र के पास एक पोल पर लटका ट्रांसफार्मर दे रहा हादसे को न्योता, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान एक साल पहले करोड़ो की योजना की बनी पानी की टंकी ठेकेदार ने तोड़ दी थी, जिसे अब तक नहीं बनाया, पानी के लिए परेशानी उठा रहे लोग