लवेश स्वर्णकार/पन्नालाल पाटीदार@ रायपुरिया प्रशासन के लाख दावों व प्रयासों के बावजूद जब आज सुबह मतदान का समय शुरू हुआ तो मतदाता संबंधित बूथों पर पहुंचे, लेकिन जिलेभर के ग्रामीण अंचलों के बूथ व मतदान केंद्रों पर कई जगह इवीएम मशीने बंद हो गई या कई मशीने चलते-चलते हैंग हो गई। कई स्थानों पर इवीएम व वीवीपैट मशीनों के अचानक खराब होने से सवालिया निशान लग गए। इसी बीच मतदाता लाइनों में परेशान होते दिखाई दिए। इसी के तहत रायपुरिया के 167 सामली 13 प्रतिशत मशीन खराब हुई, तो 166 सामली 11 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वही 168 कचरखदान वीवीपेट खराब होने से 11 बजे तक 10 प्रतिशत मतदान अभी तक दर्ज किया गया। 130 बूथ क्रमांक ग्राम जमुनिया 11 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हुआ। रायपुरिया के ग्रामीण अंचलों में इन बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान 11 बजे तक कम हुआ। Post navigation मतदान करने के लिए पहुंचा तो पता चला कि हो चुका है पोस्टल मतदान वृद्ध महिला को नही डालने दिया वोट कहा आपका मत डाक मत पत्र से डल चुका है