वीरेंद्र बसेर, घुघरी घुघरी बूथ क्रमांक 29 मददाता क्रमांक 43 पर राकेश कटारा का नाम दर्ज है जब वह मतदान के लिये बूथ पर गया तो वहां उपस्थित पीठासीन अधिकारी ने बताया कि उस क्रमांक पर पोस्टल बैलेट पर मतदान हो गया। मजेदार बात यह है कि राकेश कटारा शासकीय कर्मचारी नहीं है। इस संबंध में सेक्टर 04 मजिस्ट्रेट आरएस जमरा से झाबुआ लाइव ने जानना चाहा तो उनका कहना था कि इस संबंध में वे कुछ नहीं कर सकते। वोट डाला चुका है। वहीं अब मतदाता अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। दूसरी ओर वोटिंग प्रणाली पर भी सवालियां निशान लग गए। एक ओर तो प्रशासन मतदान को लेकर पारदर्शिता के दावे कर रहा है और ग्रामों में ही ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है। Post navigation जिले के इन मतदान केंद्रों-बूथों पर देरी से शुरू हुआ मतदान, देरी के कारण जानिए मतदान की तैयारियों को लेकर प्रशासन के दावों की खुली पोल, कई बूथों पर इवीएम-वीवीपैट मशीने हुई खराब, मतदाता परेशान