झाबुआ, एजेंसीः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तृतीय चरण में 22 फरवरी को होने वाले मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 10, 11 एवं आज 12 फरवरी को उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में, एकलव्य आदर्श उ.मा.वि. थांदला रोड अगराल मेघनगर में, शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि पेटलावद, एवं उत्कृष्ट उ.मा.वि. थांदला में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण मे पीठासीन अधिकारी एवं पीओ-1 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान एवं मतगणना संबंधी विस्तृत जानकारी पावर पाईंट के माध्यम से अधिकारियों को बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *