वीरेंद्र बसेर @ घुघरी मठमठ क्षेत्र के किसानों ने विगत 1 वर्षों से गेहूं खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी।इसके लिए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह गंगा खेड़ी ,मंडल अध्यक्ष सुखराम मौरी को भी गेहूं खरीदी केंद्र खुलवाने के लिए कहा था जिस पर दोनों ने मठमठ के किसानों की बात को सासंद GS डामोर को अवगत करवाया था। सांसद ने भी तत्काल उप पंजीयक कार्यालय झाबुआ से सम्पर्क कर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही कर मठमठ क्षेत्र के किसानों कि समस्या का समाधान करने का प्रयास किये ओर सांसद डामोर की अनुशंसा पर ओर दोनो मंडल अध्यक्ष के प्रयासों से मठमठ क्षेत्र के किसानों कि समस्या दुर की गई , जिसके बाद मठमठ को गेंहू उपार्जन की अनुमति मिली ओर 22 मार्च से गेहूँ खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मठमठ के किसानों को 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था । ट्रेक्टर का भाड़ा भी अधिक लगता था ।इस सौगात पर मठमठ क्षेत्र के किसानों ने सांसद व पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी व मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी का मठमठ क्षेत्र के किसानों ने व पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुर्जर, मठमठ सरपंच नानुराम भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष, बिरज पोरवाल, पवन गुर्जर, ओर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आभार ज्ञापित किया ओर प्रसन्नता व्यक्त की। Post navigation भगोरिया पर्व व होलिका दहन को लेकर चौकी प्रभारी ने ली शांति समिति की बैठक में दी हिदायतें आई दवाई हो रही ढिलाई बीमारी वापस आई, प्रशासन की शख्ती कागजों तथा घोषणाओं में दबी