सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी
ग्राम उमरिया वंजतरी के रहवासी मजदूरी के लिए गुजरात राज्य के बड़ौदा शहर की ओर अपनी बाइक जा रहे थे कि अचानक ही दाहोद के लिमखेड़ा में ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय युवक हरसिंग पिता झांगु डामोर अपनी बहू शारदी पति नानेश डामोर आयु 20 वर्ष बाइक से निकले थे कि लिमखेड़ा में सुबह 11 बजे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे हरसिंग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनकी बहू शारदी को गंभीर चोटे आई है। शारदी को दाहोद के निजी चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती करवाया जबकि हरसिंग के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *