झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया समीप गाव रूपगढ़ में मगंलवार के रात करीबन 11 बजे अचानक मकान मे आग लग गइ जहा करीबन 150 बकरे बकरियां बंधी हुई थी। साथ ही अन्य सामान गेहंू-सोयाबीन आदि जलकर खाक हो गए। आग की चपेट मे आने से मकान में रखे बर्तन भी इसकी चपेट मे आ गए आग लगने का कारण का पता अभी तक नहीं चला है। आग इतनी ज्यादा ज्वलनशील थी कि जो अंदर बुझाने गए वो भी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार रूपगढ के मंगवालिया फलिया स्थित वहाडिया डामोर के घर मे रात मे अचानक आग लग गइ घर मे कुल 150 के करीब बकरे बकरियां बंधी हुई थी लेकिन जब फायर ब्रिगेड व निजी साधनों से आग बुझाइ तो 69 बकरे-बकरियों के शव ही मिल पाए बाकि सब आग की। चपेट मे खत्म हो गए साथ ही अन्य सामान भी खाक हो गया आग से करीबन 7 से 8 लाख का नुकसान होना अनुमानित बताया जा रहा है। सूचना काकनवानी थाने पर दे दी गइ है। Post navigation हजरत कुतुब रोशन अली सरकार उर्स का समापन बेडदा अग्निकांड से आहत मृतक बच्चों के परिवार को 13 लाख की राशि स्वीकृत