आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

थाना आज़ाद नगर के ग्राम मालवेली के भूरिया फलिए में शाम 6 बजे के करीब आमलिया पिता झेंदिया भूरिया उम्र 45 वर्ष निवासी मालवेली के मकान में अचानक सॉर्ट शर्किट की वजह से लगी। मकान में लगी आग से करीब 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। मकान में आगज़नी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंचार्ज एसआई भीमसिंह सिसोदिया, एएसआई फारूक खान घटना स्थल तत्काल पहुचे।

आग में नोट भी जल गए।

नगर परिषद के फायर ब्रेगेड से आग पर काबू पाया तब तक घर मे रखा केस व अनाज ओर मवेशियों के खाने के लिए रखा सूखा चारा जल-कर खाक हो गया। थाना इंचार्ज भीमसिंह सिसोदिया ने बताया कि ग्रामीण के लोगो द्वारा सूचना दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुँचे। फायर ब्रेगेड की मदद से आग बुझाई तब तक घर मे रखे रुपए व सामान के साथ अनाज भी जल चुका था। करीब 40 से 50 हजार रुपए के कुछ (नोट) मिले है वह भी आधे जले हुए है। माकन मालिक आमलिया भूरिया ने बताया कि मेरा करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *