आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मेंढा में मोटर सायकल चालक पुलिया से नीचे उतर गए। दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। हादसा सोमवार रात को हुआ। घटना स्थल पर अंधा मोड़ होने से वाहन चालक टर्न नहीं कर पाया और दुर्घटना हो गई। हादसे में पारू पिता बदिया बामनिया उम्र 35 वर्ष निवासी महिंद्रा रणखेतर फलिए की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रताप घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 12 से 1 बजे के मध्य की है। सुबह 7 बजे ग्रामीणों द्वारा आज़ाद नगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी देवड़ा व आरक्षक जयकिशन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मृतक पारू व घायल प्रताप को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आज़ाद नगर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल प्रताप पिता छगन उम्र 30 वर्ष निवासी महिंद्रा को चोट लगने से रात भर बेहोसी की हालात में वही पड़ा रहा। सबेरे होश आने पर पारू के पिता बदिया को फोन कर बताया गया। मृतक पारू के पिता बदिया ने थाने पर बताया कि पारू और प्रताप दोनों महिंद्रा से रात को सोमवार करीब 10 बजे तातीआम्बा पारू के ससुराल शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। ताती आम्बा पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। Post navigation मकान में अचानक लगी आग, घरेलू सामान और रुपए भी जल गए ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंच पदो का आरक्षण हुआ, 50 प्रतिशत पद पर महिलाएं बनेगी सरपंच