अजय मोदी @ वालपुर
मकर सक्रांति के पावन पर्व पर ककराना में नर्मदा नदी के जल में स्नान करने श्रद्धालुओं का आना 2 दिनों से जारी है। 2 दिनों में लगभग हजारों लोगों ने मां नर्मदा के पावन जल में डुबकी लगाकर मकर सक्रांति का पर्व मनाया।मकर सक्रांति पर स्नान एवं दान का बड़ा महत्त्व माना गया है। कुछ युवा स्नान के बाद नर्मदा के टत्तो की सफाई करते भी नजर आए। विभिन्न संख्या में श्रद्धालु का अलीराजपुर, सोंडवा, वालपुर,डही क्षेत्र से आ कर स्नान करने का क्रम जारी है।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *