पिटोल। पिटोल के ह्रदय स्थल सदर बाजार में राजस्थान के लाल पत्थरों से भगवान श्री रामदेव का मंदिर निर्माण प्रगति पर है। पिटोल के आजाद चौक पर जगत जननी मां काली का संगमरमर से बनने वाला मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। इस उपलक्ष्य में पिटोल के सनातन हिंदू समाज द्वारा पिटोल सहित आसपास के ग्रामों की 1500 कन्याओं का स्थानीय सार्वजनिक राधा कृष्ण मंदिर पर कन्या भोज कराया गया। कन्याओं को भेंट स्वरूप स्टील के बर्तन उपहार में दिए गए। इस आयोजन को पिटोल के सभी युवा वर्ग के साथ सभी समाज जनों के जन सहयोग से किया जाता है। Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस में जन्मी जुड़वा बेटी, दोनों स्वस्थ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ किसी से कुछ लेता नहीं संस्कार देकर जीवन सफल बनाता है