रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रामा तहसील ओर रायपुरिया विधुत मंडल के अंतर्गत आने वाले 4 गांव रसोड़ी चंद्रगढ़, मवडाखो,मउडी में पिछले 4 दिनों से ब्लेक आउट है। यहां के ग्रामीणों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है बताया जा रहा इन गांवों के कुछ लोगो ने बिजली का बिल नही भरा लेकिन इसका खामियाजा पूरे ग्राम को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा नही की यह यहां पहली बार हुवा ग्रामीण धनसिंह वसुनिया ने बताया कि इससे पहले 15 दिन पहले भी 15 से 20 दिन बिजली काटी गई थी । 5 से 6 दीन लाइट चली लेकिन अब पिछले 4 दिनों से फिर इन ग्रामो की बिजली काट दी गई इधर सरकार के नेता मंचो से कहते है कि कुछ लोगो की बिजली बकाया होने पर पूरे ग्राम की बिजली नही काटी जाएगी । ऐसे में इन चार ग्राम के ग्रामीण कमलनाथ सरकार को कोस रहे है। इनका कहना है- बिजली बिल बकाया होने से लाइट काटी गई है आज बिल भरे गए है आज शाम तक बिजली जोड़ दी जाएगी – एई वीरेन्द्रसिंह सोलंकी मंडल रायपुरिया Post navigation विभिन्न रूपो में विराजित बप्पा की ढोल धमाकों ओर डीजे की धुन से हुई विदाई,कही लगे 56 भोग कही जले 108 दीप तो कही हुवे कन्या भोज रायपुरिया ग्रिड से चलने वाले गांवों की बिजली सुबह 7 से 11 बजे तक बन्द रहेगी बिजली