गौरव कटकानी @ कालीदेवी आज कालीदेवी में रामा ब्लॉक के युवक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौरव कटकानी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर का पुतला स्थानीय बस स्टैंड कालीदेवी पर पुलिस को चकमा देकर दहन किया गया और साथ ही क्षेत्रीय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओ को रोकने की बहुत कोशिश की गई बावजूद इसके कार्यकता नही माने ओर उन्होंने पुतला दहन कर ही दिया । इस अवसर पर पेटलावद युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राकेश डामोर , पेटलावद विधानसभा के उपाध्यक्ष दिनेश मेडा , जिला महासचिव दिनेश मेडा , रामा युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव कटकानी , पारा युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मोहनिया , कमलेश निनामा , फतेसिंह भाबोर , कालीदेवी पूर्व सरपंच बहादुर सिंह अमलियार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । Post navigation कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कांतिलाल भूरिया का पुतला लगाए परिवारवाद के आरोप जय माँ कवलका में शामिल 635 पैदल यात्रियों का काफिला पहुंचा नगर में, जय माँ कवलका पैदल यात्रा का शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत