https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-08-at-6.56.55-PM.mp4 ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला भोपालिया में दो माह पूर्व राजेश राठौड़ के घर के पीछे से चोरी हुई बाइक (MP11MK9147) एक सुनसान जगह पर गड्ढे में बरामद हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने इसे पहले कुछ दिन छिपाकर रखा और फिर पुलिस से बचने के लिए गड्ढा खोदकर इसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, जिससे उनकी पोल खुल गई। दरअसल, दो दिन पहले ही पुलिस ने एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक जब्त कर एक आरोपी को जेल भेजा था। पुलिस की इसी सख्त कार्रवाई से घबराकर चोरों ने दो महीने पहले चुराई गई इस बाइक को जमीन में छिपाने की कोशिश की थी। Post navigation 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक