DCIM100MEDIADJI_0069.JPG

रितेश गुप्ता, थांदला

DCIM100MEDIADJI_0023.JPG
DCIM100MEDIADJI_0038.JPG

अपने अंतिम पड़ाव में भोंगर्या पर्व दौरान थांदला में अंचल वासियों का जमकर जमावड़ा लगा। आकर्षक परिधानों में पहुंचे युवक युवतियों ने थांदला के भोंगर्या मेले का आनंद लिया। स्थानीय पुरानी मंडी पर प्रशासन द्वारा भोंगर्या मेले का आयोजन किया गया जहां झूले चकरी व दुकानों से सजे मेले का अंचल वासियों ने आनंद उठाया। पूरा बाजार भी ग्रामीण जनों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। युवतियों ने हाथ गुदवा कर तो युवकों ने आकर्षित चश्मा-ओवर टोपियां खरीद कर भोंगर्या मेले का आनंद लिया। एक जैसे परिधानों में युवक व युवतियों की टोलियां मेले का आनंद लेते नजर आई पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते बिना किसी विवाद के अंदर लाकर का भगोरिया निर्विघ्न संपन्न हुआ। लोकसभा चुनाव के पूर्व आए इस लोक पर्व में राजनीतिक दलों ने भी जमकर शिरकत की गेर निकाली साथ ही अपना अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया।
काग्रेंस ने निकाली गैर
आनंद एवं उत्साह का महापर्व भोंगर्या महालोकपर्व पर कांग्रेस पार्टी द्वारा भोंगर्या पर्व पर काग्रेस के झंडो से सजी गैर निकाली गई। गेर पुरानी कृषि उपज मंडी थांदला से नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकाली गई। सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में ढोल,मांदल की थाप पर ग्रामीणजन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी थिरक रहे थे। प्ुारानी मंडी से निकली गेर के आजाद चौक पंहुचते ही सांसद कांतिलाल भूरिया ने आजद चौक पर ऊंचे ओटले पर चढक़र भोंगर्या करने आये जनों का अभिवादन किया। गेर में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया, प्रदेश प्रभारी महेश जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, वरिष्ठ नेता व समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरूप्रसाद अरोरा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी,वरिष्ठ नेता रमेश भटेवरा,कालूसिंह नलवाया,यामीन शेख, नंदलाल मेण, नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल,जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव,साबिर फिटवेल, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,भूरसिंग सिंगाड़,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर, युवा नेता जसवंत भाबोर,पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, युवा नेता राजेश डामोर, कलावती मेड़ा, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश डामोर,गुलाम कादर खां, क्लेमेंशी डोडियार,पार्षद अलीअसगर पटवारी, आनंद चौहान, काऊ जैन,पार्षद रीना विकास रावत,अफसाना कादर शेख,कमालुद्दीन शेख, कामगार कांग्रेस सचिव जितेंद्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख,आईटी सेल जिलाध्यक्ष शम्मी खान, हरीश पंचाल,शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर,उपाध्यक्ष महेंद्र नागर,हवा खडिय़ा,सैयद मोइनुद्दीन,यतीश छिपानी, पूर्व पार्षद किशोर खडिय़ा,अक्षय भट्ट, सरपंच रालू वसुनिया, जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलवाल,शंकर डामोर, चतरू खोखर, जनपद सदस्य रसूल भाबर, फौजदारसिंह डामोर,रूसमाल मैडा़, बंसीलाल पाटीदार, चेनसिंग मुणिया, कमलेश सोनी, आशीष कटारा,महेश पाटीदार,सुनील चरपोटा, दिनेश डामोर, बंटी भारती, श्रीमंत अरोड़ा, संदीप अरोड़ा,बहादुर हटीला, मानसिंह भूरा,विक्की डोडियार, रोशन बारिया, शाहरुख खान, श्याम मोरिया, मिठूसिंह गणावा, राकेश प्रजापत आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। पुन: पुरानी मंडी पंहुच गैर का समापन हुआ।
भाजपा ने निकाली गेर
भाजपा ने निकाली गैर स्थानीय पुरी मठ पुरानी मंडी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भगवा ध्वज के साथ गेर निकाली गेर में ढोल मांदर लिए पूर्व विधायक कलसिंह भाबर,सीसीबी अध्यक्ष गौर सिंह वसुनिया व अन्य नेताओं ने ढोल मांदल का आनंद लिया व बीजेपी कार्ड कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ पूरे नगर में गेर निकाली गेर में राजेन्द्र दरबार रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा नेता श्यामा ताहेड, ,नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया,संजय भाबर, महेश नागर ,अमित शाह जी, राकेश सोनी, नरसिंग भाबर , सतोश डामोर ,लखन भगोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों ने शिरकत की। अवसर पर जयस द्वारा भी गैर निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *