बखतगढ़ थाना क्षेत्र में आज शाम ग्राम पंचायत अकलदरा में एक बॉक्स में देशी बम सा दिखने वाला विस्फोटक बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उस स्थान को सुरक्षित किया। घटना की सूचना मिलने पर अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे, और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने छकतला चौकी के समीप इंदिरा आवास परिसर के मैदान में देशी बम सा दिखने वाले इस विस्फोटक को सुरक्षित रख दिया है व आम लोग वहां पर न जा पाए इसके लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस संबंध में इंदौर रेंज ग्रामीण के डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि विस्फोटक जैसा कुछ सामग्री मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है। विशेषज्ञों की टीम भी भेजी जा रही है। अब बरामद हुआ बाक्स में क्या है? इसका पता विशेषज्ञों के पहुंचने पर चल सकेगा। ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation इंदौर-पुणे एक्सप्रेस में लुटने का प्रयास आरपीएफ ने किया विफल, भागने के दौरान लुटेरा पुलिस गिरफ्त में भोंगर्या लोक पर्व पर जमकर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस-भाजपा ने गेर निकाल दी ग्रामीणों को होली-धुलेंडी की बधाई