जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर लाइव की खबर के बाद आज नानपुर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की नींद खुली व आज ग्राम पंचायत में पंचो की बैठक रखी। इस दौरान सभी से मेले लगाने व बाहर से आने वाले अतिथियों को व्यवस्था देने का निर्णय लिया गया। इस बारे में सरपंच सावन मारू ने बताया कि आज शाम को थाना व प्रभारी मोहनसिंह डावर से मिलकर पर्व की रूप रेखा बना लेते है शांति से पर्व मनाया जायेगा सभी व्यापारियों से भी चर्चा की जायेगी आप को बतादे की कल सरपंच व पंचो में हुई बहस की खबर अलीराजपुर लाइव ने उठाई थी। खबर के बाद हरकत में आई ग्राम पंचायत व आज ताबड़ तोड़ ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को बुलाकर सभी से राय ली गई। बैठक में जितेंद्र वाणी, पंच विजय वाणी, पंच तेजमल माली, पंच घनश्याम माली, सिराजुद्दीन पठान, पूर्व पंच भूरालाल वाणी, जितेंद्र वाणी राज पंच आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे व बैठक में भगोरिया पर्व पर शराब व गुलाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा केवल कंकु से तिलक लगाए जाने का निर्णय लिया गया। ) Post navigation सवसिंह चौहान ने पीएचडी कर किया गौरवान्वित 10वीं+12वीं की परीक्षाएं हुई प्रारंभ, उडऩदस्ते की रहेगी निगाहे