फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने वन कन्या आश्रम उदयगढ की अधीक्षिका सुशीला डावर को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। उक्त आदेश आवेदक रोडूलाल नंदवंषी एवं चंद्रकला नंवंशी भृत्य शासकीय वन कन्या आश्रम उदयगढ द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें आश्रम अधीक्षिकाडावर द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया । उक्त मामले की जांच एसडीएम जोबट को सौंपी गई। जिसमें शिकायत सत्य पाई जाने पर कलेक्टर गुप्ता ने उक्त कार्रवाई के आदेश जारी किये है। साथ ही एसडीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान आश्रम के स्टाॅक पंजी, स्टोर में सामग्री मिलने करने पर गंभीर अनियमितताएं भी पाई गई । डावर पर विभाग जांच के आदेश भी दिए गए है। ) Post navigation छात्राओं ने क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के बारे में जाना, खुदाई में मिली शिव-पार्वतीजी की प्रतिमा का लिया दर्शन लाभ सविंधान के बनने के बाद आदिवासी बाहुल्य जिले में मना पहली बार सविंधान दिवस; मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि