रक्षित मोदी @ छकतला

आज बैंक के महाप्रबंधक आर.एस. वसूनीया द्धारा जिला अलीराजपुर के समस्त समितियों के प्रबंधक व पर्यवेक्षको को स्पष्ट निर्देश दिऐ कि यदि वसूली के लक्ष्य की पूर्ति नहीं होती है तो सेवानियम अनुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी।
शत प्रतिशत सूचना पत्र वितरण किये जावे, भू अभिलेख पोर्टल पर सभी ऋणी सदस्यों की एंट्री की जावे, क्रिस योजना के तहत बडे बकायादारो व शासकीय अद्ध शासकीय कर्मचारियों पर बकाया कालातीत की जानकारी भेजी जावे|  ताकि कलेक्टर  के माध्यम से जिला अधिकारियों से वसूली मे सहयोग लिया जा सके। समितियों के समस्त रेकॉर्ड अपडेट रखें, केसीसी जारी करते समय समस्त आवश्यक दस्तावेज लिये जावे। सभी सदस्यों के साख सीमा पत्रक सही B1, P2 से बनाऐ जावे। शासन के दिशानिर्देश अनुसार पशूपालन व मत्स्य पालन के प्राप्त आवेदनों मे केसीसी जारी किये जावे। केसीसी जारी करते समय समस्त आवश्यक दस्तावेज लिए जावे। सभी समिति कर्मचारियों को वसूली हेतु फिल्ड मे वसूली हेतू भेजे।
बैठक मे बैंक के महाप्रबंधक आर.एस. वसूनीया, एच.ए.के. पांडे फील्ड प्रभारी, राजेश राठौड़ नोडल अधिकारी,एस. सी. वाघे क्षेत्रीय अधिकारी, महीपाल राणावत पर्यवेक्षक,  महेंद्र राठौर पर्यवेक्षक, के.एस. गाडरीया मनोज सविता तथा जिले के सभी समिति प्रबंधक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *