थांदला। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान एवं प्रदेश भाजपा के आव्हान पर संपूर्ण म.प्र. मे एक साथ एक ही समय पर गत सप्ताह पडोसी मित्र देश नेपाल मे आए भीषण भूकंप मे कालकल्लवित हुए हजारो लोगों की आत्मशांति के लिए आगामी 5 मई को श्रद्धांजलि दी जाना है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के जिलामंत्री गणराज आचार्य ने बताया कि सारे प्रदेश में भूकंप मे मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी शासकीय कर्मचारी कार्यालय के परिसर में व्यापारी दुकानो के आगे आमजन अपने घरो के सामने वाहन चालक मार्ग पर ही अपने वाहन खडे़ कर मृत आत्माओ की आत्म शांति के लिए श्रद्धांजलि देंगे। तत्पश्चात भाजपा के कार्यकर्ता भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए दान पात्रों के साथ आम जन के पास जाएंगे और सहायता राशि एकत्रित करंेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *