थांदला। शनिवार को नृसिंह भक्त मंडल द्वारा नृसिंह जयंती के अवसर पर बडे़ गणेश मंदिर से धर्मध्वाजा एवं बैंडबाजे के साथ भगवान नृसिंह के चित्र को सुसज्जित वाहन मे विराजित कर धर्मयात्रा नगर के परंपरागत जवाहर मार्ग गांधी चैक सरदार पटेल मार्ग आजाद चैक पीपली चैराहे होते हुए निकाली गई। नयापुरा स्थित भक्त संत मलुदास द्वारा स्थापित पुरातन ऐतिहासिक नृसिंह ऋषभदेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु भक्तों ने भगवान नृसिंह लक्ष्मी ऋषभदेव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पंडित कैलाशचंद आचार्य द्वारा भगवान नृसिंह की कथा का वाचन किया। संध्याकाल मे नृसिंह भगवान प्रकटीकरण की महाआरती हनुमान मन्दिर के महंत मदनमोहनदास संत गोपालदास द्वारा पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा के सानिध्य मं संपन्न हुई। Post navigation हजरत चांदशाह वली-गुलाबशाह वली का उर्स 7 मई से भूकम्प मे मारे गये लोगो को श्रद्धांजलि व सहायता की अपील