झाबुआ जिले के बीड महुडीपाडा गांव मे विगत 7 जनवरी 2022 को कथित रूप से अपने ससुराल मे मृत पाई गई भारती डोडियार की हत्या हुई है या उसने सुसाइड किया है ? इसकी गुत्थी पुलिस घटना के 15 दिन बाद भी नही सुलझा पाई है करीब 14 दिन बाद मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे भी डाक्टर स्पष्ट ओपिनियन मौत का नही दे पाये है जिससे मामले की गुत्थी ओर उलझती दिखाई दे रही है .. मृतिका के भाई राजू डोडियार का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या की गयी .. राजू का आरोप है कि घटना के दिन उसकी बहन के ससुर का काल आया था कि ममता ओर उसका पति झगड रहे है जाकर देखो.. ओर जब हमने जाकर देखा तो हमारी बहन मरी पडी थी ओर उसके शरीर से खून बह रहा था .. राजू डोडियार का कहना है कि उसकी बहन के दो छोटे बच्चे थे वह सुसाइड नही कर सकती है यह हत्या है राजू ने अपनी की खून भरी तस्वीरे भी मीडिया को जारी की है .. वही इस मामले मे थादंला के एसडीओपी मनोहर सिंह गवली का कहना है कि मामले मे मर्ग कायम किया गया है तथा कल ही हमे पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है हम बयान दर्ज कर मामले की विवेचना कर रहे है जल्दी ही हम अंतिम परिणाम पर पहुंचेगे । Post navigation आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना के तहत जोबट में शुरू हुआ सीएससी सेंटर झाबुआ – अलीराजपुर जिले की राजनीतिक हलचल