विपुल पंचाल, झाबुआ

भारतीय स्त्री शक्ति म.प्रदेश द्वारा एक दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग रविवार 20 जनवरी को स्थानीय शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज़ रानापुर रोड़ झाबुआ में प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।इस अभ्यास वर्ग में पूरे प्रदेश से करीब 100 से अधिक महिलाएं सम्मिलित होगी ।अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीणा पैठण कर इंदौर ,सीमा देशपांडे मुंबई, माधुरी सकोलकर नागपुर का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।इस अभ्यास वर्ग में जल व्यवस्था से लेकिन अतिथि सत्कार ,यातायात आदि व्यवस्था महिलाएं ही देखेगी इस हेतु प्रदेश अध्यक्ष किरण शर्मा ने स्थानीय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है व शनिवार शाम को भी कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई ।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *