मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- नगर के शंकर मंदिर अणु राम रोटी दरबार प्रांगण में 26 जनवरी 69 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मेघनगर के भारतीय पत्रकार संघ एवं तहसील पत्रकार संघ में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महंत बद्रीदास महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का ध्वजारोहण तहसील पत्रकार संघ के विमल जैन ने किया। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम प्रजापत, तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, सचिव पंकज बडोला, वरिष्ठ पत्रकार अनूप भंडारी, रहीम शेरानी, अली असगर बोहरा, जिया उलहक कादरी, निलेश भानपुरिया, फारुख शेरानी, मुकेश मेहता, प्रेम सिंह बसोड़, भूपेंद्र बरमडलिया, देवी सिंह प्रकाश प्रजापत, कलसिंह भूरिया आदि पत्रकार एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। झंडा वंदन के पश्चात सभी को मिठाई वितरित की गई एवं भारत माता की जय हो के नारे के साथ यह पावन त्योहार मनाया गया। Post navigation राजपूत करणी सेना ने वाहन रैली निकालकर पद्मावत फिल्म ना देखने का किया निवेदन फर्जी क्लिनिकों पर CMHO की कार्रवाई ; लाइसेंस होम्योपैथी का क्लिनीको एलोपैथी का चल रहा इलाज