पियुष चन्देल, अलीराजपुर देश के सबसे वृहद पत्रकार संगठन भारतीय पत्रकार संघ ए आई जे संभाग उपाध्यक्ष मनीष जैन की उपस्थिति में अलीराजपुर ए आई जे की युवा कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष इमरान खत्री द्वारा जिला कार्यकारिणी में जिले की समस्त तहसील से युवा पत्रकार साथी कार्यकारिणी में शामिल किये गये। जिसमे मार्गदर्शक फिरोज खान बरझर, संयोजक विवेक गुप्ता, संरक्षक गिरिराज मोदी व सुनील जोशी, जिला उपाध्यक्ष मनीष अरोडा, दिलीप सिंह भूरिया, चयन खत्री, इरशाद मंसूरी, आशिफ खान, तहसील अध्यक्ष अलीराजपुर मांगीलाल वर्मा, जोबट बिलाल खत्री, सोण्डवा गोपाल भावसार, उदयगढ़ गजेंद्र अरोड़ा, चं.शे.आजाद नगर राकेश नलवाया को बनाया गया। महासचिव रिजवान खान, सचिव आरिफ हुसैन, अनिल हरवाल, असलम मकरानी, संगठन सचिव सोनू साल्वी, कोषाध्यक्ष विजय मालवी, सह कोषाध्यक्ष अरसद खान एवं मीडिया प्रभारी करीम खान को नियुक्त किया गया। भारतीय पत्रकार संघ ए आई जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी गई। ) Post navigation सघन मिशन इंद्रधनुष 0.2 का शुभारंभ किया सरकार द्वारा निर्भीक पत्रकार जीतू सोनी पर दबाव बनाने को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन