झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनसंघ के रचेयता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती अवसर पर स्थानीय पीपली चौराहे पर स्थित प्रतीमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा अजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष राजू धानक ने इस अवसर पर पंडितजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य सावलिया सोलंकी, बल्लू चौहान, दोला डामोर, संजय चरपोटा, ईश्वर पाटीदार, भावचंद चरपोटा, भूरा चरपोटा आदि उपस्थित थे।
अजा मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष आज लेंगे बैठक
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष राजू धानक ने जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कैरो बुधवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर दोपहर 2 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक लेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव तैयारी के परिप्रेक्ष्य में आयोजित उक्त बैठक में मोर्चे समस्त जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से धानक ने उपस्थित होने की अपील की।
————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *