झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय संस्कार पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी संजीव पटेल एवं गौरव प्रजापति ने अहिल्या आश्रम इन्दौर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत दर्ज की है । अब उक्त दोनों विद्यार्थी शालेय राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया, कोच पवन प्रजापति एवं संस्था के समस्त टीचर्स ने बधाई दी एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *