झाबुआ। 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ के सभी मंडलों में योग दिवस मनाया गया उसी तारतम्य में देवझिरी मंडल द्वारा ग्राम भोयरा एवं नगर मंडल झाबुआ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री एवं देवझिरी मंडल के प्रभारी दीपेश (बबलू) सकलेचा ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं,बल्कि तन,मन और आत्मा को जोड़ने का एक प्राचीन एवं जीवन का संतुलन बनाने का सशक्त माध्यम है,आइए हम सब यह संकल्प लें कि निरोग और संतुलित जीवन शैली के साथ लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, हम प्रण करे कि हर रोज सुबह योग से अपने दिन की शुरुआत कर अपने शरीर ओ स्वस्थ एवं निरोगी बनाये। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, देवझिरी मंडल अध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हरु भूरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान,अर्पित कटकानी, मनोहर मोदी,राज थापा, मितेश गादीया, जितेंद्र पांचाल, मनोज अरोरा,अमररु डामोर,भूपेश सिंगोड़, पवन परमार,हेमेन्द्र भानपुरिया,अरविंद दातला,संगीता पलासिया,पार्षद रेखा शर्मा,मंजू चौहान, मनीषा वास्कले आदि के साथ साथ मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे। Post navigation राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार