झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आज पेटलावद विश्राम गृह पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह और युवा मोर्चा जिला महामंत्री सोनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो राहुल कोठारी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा स्थापना दिवस और आगामी नगरीय निकाय में युवा मोर्चा को सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए। कार्यकर्ताओं से मुलाकत के दौरान कोठारी ने विभिन्न मुद्दों पर बेबाकी से बात की व नगरीय चुनाव के लिए जरूरी टिप्स दिए। भाजपा जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सोनू विश्वकर्मा, जितेन्द मेहता, मुकेश परमार, अनिल मुलेवा, कमलेश भानपुरिया, अमर सिंह देवड़ा, सजय वैरागी, नगर मंडल महामंत्री सूरज सिंह पंवार, नितिराज सिंह बोडायता, कीर्तिश चाणोदिया, लोकेश मुलेवा, राहुल पाटीदार, रोहित पाटीदार राजू निनामा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *