मेघनगर से भूपेंद्र बरमण्डलिया की रिपोर्ट – भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मेघनगर की मुक्तिधाम पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया जाकर मुक्तिधाम की साफ सफाई की गई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचरा साफ करने के साथ पानी से मुक्ति धाम को धोया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मेघनगर के मंडल महामंत्री सचिन प्रजापत, नगर परिषद वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद भूपेश भानपुरिया, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन पंचाल, महामंत्री राज ठाकुर, उपाध्यक्ष विक्की बन्ना, नगर मंत्री प्रतीक, राहुल पंचाल, प्रजापत IT सेल के जिला संयोजक युवा मोर्चा गौरव यादव, कार्यालय मंत्री अनिकेत पंचाल के साथ नगर परिषद काफी सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation खड़ा ट्रक अचानक स्टार्ट होकर जा घुसा ठेलागाड़ी में औघोगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियो के जहरीले पानी से निरीह पशुओ की हो रहीं मौते