राज सरतलिया, पारा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम युवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 जून को युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे के उपस्थित में विशाल बाइक रैली का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर रखा गया। इस विषय लिए पारा मंडल की बैठक आज पारा पंचायत में रखी गई हैं जिसमें भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया व शुभम सोनी एवं जिला मंत्री कुंवरसिंह भूरिया शिरकत करेंगे। सभी मंडल के पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रम के विषय में चर्चा कि जिसमें जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा कि प्रत्येक पंचायत से 5 बाइक जिला मुख्यालय पर लाना है और कार्यक्रम को सफल बनाना है। इस बैठक में युवा मोर्चा मंडल पारा के उपाध्यक्ष पलाश कोठारी, महामंत्री दिनेश पारगी, मंडल मन्त्री विनोद मेडा, शुभम पंचाल, कोषाध्यक्ष अर्पित कोठारी, मीडिया प्रभारी यश चौधरी, जयदीप राठौड, नगर अध्यक्ष अंतिम भंडारी, राजू सिसौदिया, रोहित सोनी, कांतिलाल भूरिया उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री रोमिराज सेन व आभार राजेश पारगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *