अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर के एसडीएम को क्षेत्र के चौकीदारों ने संयुक्त रूप से लामबंद होकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अमनकुआं के भाजपा सरपंच अर्जुनसिंह पिता बुदेसिंह चंगोड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 जनवरी को शाम 4.30 बजे नरसिंह पिता गुलाब का सोयाबीन, उड़द, घास में आग लगने पर पीडि़त चौकीदार राजेश पिता वेस्ता चंगोड़ मौके पर पहुंचा तो वह पहले से ही मौजूद सरपंच अर्जुन चंगोड़ उसका साथी राघुनाथ जालम ने उसका मोबाइल छीनकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीडि़त चौकीदार राजेश को आग में धक्का दे दिया जिससे उसके शरीर के अन्य हिस्सों आग की चपेट में आ गए। इसके बाद जब वह चिल्लाया तो रमेश बुदरिया ने उसे आग में बाहर निकला जब तक उसका शरीर जल चुका था। पीडि़त ने आवेदन में बताया कि उसका शरीर आग की चपेट में आ गया है और वह अब मरने की कगार पर है। इसलिए आरोपी सरपंच अर्जुनसिंह राघुनाथ जालम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाइ की जाए। इस दौरान क्षेत्र के चौकीदार नरसिंह, जोखला, गुमला, वागला, भारतसिंह, राजू आदि मौजूद थे। ज्ञापन लेकर एसडीएम ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। Post navigation शादी के नाम पर झांसा देकर ऐंठे 1 लाख 20 हजार, दुल्हन भी हुई गायब जान जोखिम में डाल टेम्पो के पीछे लटककर घर पहुंचने को मजबूर अंचल के स्कूली छात्र-छात्राएं