आलीराजपुर। घर चलो, घर-घर चलो अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा जिले के सोंडवा ब्लाॅक के ग्राम छकतला मे शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक मे कांग्रेसी नेताओं ने ग्रामीणजनों को कांग्रेस की रीति-नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान विधायक मुकेश पटेल व नेताओं ने घर-घर पहुंचकर सैकड़ो ग्रामीणों को सदस्यता दिलाकर कांग्रेस संगठन से जोडा। इस अवसर पर प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ग्राम के पूर्व सरपंच ऊषान गरासिया सहित बडी संख्या मे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित, आदिवासियों सहित गरीब वर्गो की भलाई का काम किया है। जबकि भाजपा पार्टी ने गरीब वर्गो शोषण किया है। आज महंगाई को लेकर देश मे हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा सरकार को जनमानस की कोई चिंता नही है। आज भाजपा सरकार ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीब वर्गो को लाभ लेने से वंचित कर दिया है। भाजपा सरकार के रहते विकास कार्य ठप हो गए है। आगामी 2023 मे पुनः मप्र मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रभारी जिलाध्यक्ष राठौर ने कांग्रेस पार्टी के एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले घर चलो, घर-घर चलो एवं बुथ स्तर पर सदस्यता अभियान की जानकारी प्रदान कर संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाने की अपील की। बैठक को अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा नेता पुष्पराज पटेल, कांग्रेसी नेता सुभाष सोलंकी, उदयसिंह, राहुल ठकराल, विक्रमसिंह आदि मौजूद थे। Post navigation विधायक रावत ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरोह से 19 बाइक व एक बोलेरो वाहन किया जब्त