मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ लोकसभा चुनाव की मतगणना आज पूर्ण होने पर झाबुआ रतलाम लोकसभा सीट एक बार पुनः भाजपा की झोली में जाने के समाचार है अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान जिन पर भाजपा ने विश्वास जताया वे प्रथम बार में ही लोकसभा चुनाव 2 लाख 7 हजार 232 रिकार्ड मतों से जीत गई। हमारे संवाददाता को भाजपा आम्बुआ मंडल अध्यक्ष भरत महेश्वरी तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी तथा राज्य शासन के विगत वर्षों के कार्यों एवं प्रदेश वन मंत्री नागरसिंह चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष मक्कू परवाल लोकसभा प्रभारी किशोर शाह एवं वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि इस लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल हुई जीत पर आम्बुआ में जमकर आतिशबाजी की गई जुलूस निकाला जाकर मिठाई बांटी गई क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। Post navigation खबर का असर : प्रशासन की नींद खुली, नल योजना में सुधार शुरू किया आम्बुआ जोबट तिराहे मार्ग पर बेतरतीब खड़े रहते हैं वाहन,आ ने जाने वाले अन्य वाहनों को नहीं दिखता है आगे मार्ग